बदायूं। 40वीं जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व शैक्षिक समारोह का बुधवार समापन को हो गया। ओवरऑल चैंपियन कादरचौक ब्लाॅक रहा। विजेताओं को पुरस्कार का वितरण कर उनकी हौसलाअफजाई की गई।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम सत्र का डायट प्राचार्य मुनेश कुमार ने उद्घाटन किया। सहायक शिक्षा निदेशक तृतीय विनय कुमार, बीईओ बरेली मुकेश कमल भारती, बीएसए स्वाती भारती ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। पीटी में कादरचौक ने प्रथम, सालारपुर ने द्वितीय, खो-खो बालिक वर्ग में उझानी प्रथम, कादरचौक द्वितीय, खो-खो बालिका वर्ग में उझानी प्रथम, अंबियापुर द्वितीय रहा।
लंबीकूद बालिका वर्ग में उझानी ने प्रथम, कादरचौक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में कादरचौक के हिमांशु और उच्च प्राथमिक स्तर पर कादरचौक के ही इंद्रपाल ने प्रथम स्थान पर रहकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रमेश चंद्र जौहर, राजेंद्र प्रसाद, सतीश मिश्रा, सुनील कुमार शर्मा, अमूल कुमार, भुपेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, गौतम प्रकाश, अरुण पाण्डेय, भारत सिंह आदि मौजूद रहे।
चक्का फेंक में कृष्णपाल ने बाजी मारी
चक्का फेंक बालक वर्ग में जगत के कृष्णपाल प्रथम, सालारपुर के आकाश द्वितीय और कादरचौक के अभिनव तृतीय रहे। ऊंची कूद बालक वर्ग में सालारपुर के आकाश ने प्रथम, कादरचौक के फहीम ने द्वितीय व अंबियापुर के अनूप चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में उसावां के अंकित प्रथम, अंबियापुर के हितेष द्वितीय, दहगवां के तोताराम तृतीय तथा बालिका वर्ग में सालारपुर की दीक्षा प्रथम, उसावां की श्रुति द्वितीय और उझानी की शिखा तृतीय स्थान पर रहीं।
स्पोटर्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में हिस्सा लेते छात्र। संवाद
स्पोटर्स स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में हिस्सा लेते छात्र। संवाद