फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विकास भवन में लगी स्थानीय उत्पादों और योजनाओं की प्रदर्शनी

विज्ञापन
विकास भवन में लगाए गए स्टॉल के साथ सहायता समूह की महिलाएं।स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। आकांक्षात्मक विकास खंड अंबियापुर और आसफपुर के लिए विकास भवन में छह दिवसीय आकांक्षा हाट कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार से किया गया। हाट कार्यक्रम वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत किया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी खंड विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में कृषि विभाग, बाल विकास विभाग, एनआरएलएम और चिकित्सा विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। इसमें स्थानीय कारीगरों से तैयार किए गए हस्तशिल्प, उत्पाद और घरेलू सामग्रियों की बिक्री व प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करने के लिया लगाया गया। साथ ही इन विभागों से संबंधित योजनाओं, सेवाओं और नवाचारों की जानकारी दी गई। प्रभारी बीडीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल स्थानीय शिल्प को बढ़ावा देना है, बल्कि जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी से जोड़ना भी है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोग इन प्रदर्शन में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें