कादरचौक। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कादरचौक में आईटीआई के पास आउट छात्रों को पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने टैबलेट वितरित किए। अबतक कादरचौक की कक्षाएं सालारपुर में चल रहीं थीं। अब यहां का प्रशिक्षण संस्थान शुरू हो चुका और प्रवेश भी प्रारंभ हो गए हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में शाहजहांपुर, बरेली, लखीमपुर-खीरी, मुरादाबाद सहित अन्य जिलों के 103 छात्रों को टैबलेट वितरित किए गए। इसमें मैकेनिक आरएसी, टर्नर, कम्प्यूटर ऑपरेट, ड्राफ्ट मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फैशन डिजाइनर एंड टेक्नोलॉजी, फिटर, इंजन मैकेनिकल, फिजियोथैरेपी टेक्नीशियम, बेल्डर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर सहित अन्य ट्रेड के अभ्यर्थी थे। पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि अब छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए दूर नहीं जाना होगा। कादरचौक ब्लाॅक के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देकर सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। अब रोजगार सृजन के अवसर प्रदान होंगे। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अरुण वशिष्ठ, वरिष्ठ सहायक अजीत प्रताप, श्वेतांक शुक्ला, अंकित, विकास कुमार, किरन कुमारी, नंदिनी, विश्वजीत, विवेकपाल, प्रदीप, पुष्कर, दिनेश, मनोज शर्मा प्रधान आदि मौजूद रहे।