फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परीक्षकों ने छात्रों के साथ सेल्फी लेकर एप पर अपलोड किए नंबर

विज्ञापन
वजीरगंज आरवी इंटर कॉलजे में कैमिस्ट्री विषय की लि​खित परीक्षा देते छात्र व छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार को स्कूलों में जीव विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षकों के सवालों के जवाब परीक्षार्थियों ने दिए। परीक्षकों ने बच्चों के साथ सेल्फी लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के एप पर अंक अपलोड किए। प्रयोगात्मक परीक्षा में 15 नंबर लिखित के तो 15 नंबर ही मौखिक परीक्षा (वायवा) के दिए जाने हैं। छात्र की दक्षता के अनुसार परीक्षा के अंक अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पारदर्शी व्यवस्था के लिए परीक्षा के नियमों में बदलाव किया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान परीक्षक छात्रों के साथ सेल्फी ले रहे हैं। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक भी परीक्षा केंद्र पर ही बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं। परीक्षकों को अंक अपलोड करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से हैं। जिले में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जिले में 138 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा में छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। बाहर से आने वाले प्रयोगात्मक परीक्षा के परीक्षकों को लैब से ही ऑनलाइन हाजिरी लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बुधवार को वजीरगंज के आरवी इंटर कॉलेज में की गई पड़ताल में पाया गया कि परीक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में छात्र-छात्राएं प्रयोगात्मक परीक्षा में लिखित परीक्षा दे रहें हैं। कमरे में दो सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपन्न कराई जा रही थी। परीक्षक ने परीक्षा से पहले पहले केंद्र की लैब का निरीक्षण किया।
परीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त परीक्षक के साथ लैब में हाजिरी लगाई। लैब की फोटो भी अपलोड की गई। साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी कंट्रोल रूम से भी की जा रही थी।


जिले भर में प्रयोगात्मक परीक्षा शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। सचल दल केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। कंट्रोल रूम पर तीसरे दिन भी कोई शिकायत नही मिली है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 फरवरी तक चलेंगी। - डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें