फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

Sun, 22 Feb 2015 08:35 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरीजंगल में एके पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमां बांध दिया। प्रतिभागियों समेत बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम रविवार दोपहर में स्कूल परिसर में शुरू हुआ। पूर्व विधान परिषद सदस्य भारत सिंह यादव और पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने देहात में शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। कहा कि शिक्षित व्यक्ति ही देश और प्रदेश के साथ अपने परिवार के विकास में सहायक बनता है। कार्यक्रम में स्कूली की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत से दर्शकों का मनमोह लिया। अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत भी गाया गया। नाटक के जरिए अंधविश्वास मिटाने का संदेश दिया गया। श्री यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों समेत पिछले दिनों हुई बौद्धिक ज्ञान परीक्षा के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया। पुरस्कार अतिथियों में शामिल संजय यादव और संजीव गुप्ता ने भी वितरित किए। धर्मेंद्र प्रधान, गिरीशपाल, शैलेंद्र यादव, सत्येंद्र सिंह, विष्णु सोलंकी, अल्लाबख्श, वीरेंद्र पाल सिंह, शिव कुमार गुप्ता, रजत गुप्ता, जितेंद्र यादव, जेपी सिंह और एनपी शाक्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें