फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल भर्ती परीक्षा आज, 18 केंद्रों पर 19,972 देंगे परीक्षा

Sat, 12 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएम शंभू नाथ और एसएसपी सौमित्र यादव ने जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक के बाद केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट ली। डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी स्थान पर कोई कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी ही जिम्मेदार माने जाएंगे और फिर माफी की कोई गुंजाइश नहीं होगी। प्रथम पाली की परीक्षा 10.30 बजे से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 3.00 बजे से 4.30 बजे तक होगी। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पंहुचने को कहा गया है।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था
बदायूं। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक एसओ, चार कांस्टेबल, एक होमगार्ड रहेंगे। इसके साथ ही दास डिग्री कॉलेज पर डेढ़ सेक्शन पीएसी भी लगाई जाएगी। शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और परीक्षार्थियों की सुविधा को रेलवे स्टेशन, रोडवेज, खेड़ा नवादा पुलिस चौकी एवं पुलिस लाइन चैराहे पर 15 पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई है, जिसमें पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। लेखपाल भर्ती परीक्षा में 18 जोनल, 18 सेक्टर, पर्यवेक्षक, केंद्र व्यवस्थापक तथा 19 उप केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। सिविल लाइन थाना, सदर कोतवाली, नवादा पुलिस चौकी तथा दास डिग्री कॉलेज पर चिकित्सीय टीम सहित एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगी।

चार अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड बनाए गए
बदायूं। डीएम के आदेश पर एआरएम बीके शुक्ला द्वारा परीक्षार्थियों की सुविधा को मात्र परीक्षा के ही दिन चार अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड बनाए गए हैं। बाहर से आने वाली रोडवेज बसें आएंगी, तो मुख्य रोडवेज बस स्टैंड तक। परीक्षा समाप्ति पर मात्र परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। रोडवेज के साथ प्राइवेट बसें भी उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

पहला स्टैंड बड़े सरकार की ज्यारत के पास
यहां से उझानी, कछला, कासगंज, उझानी, सहसवान, गुन्नौर, बिल्सी, इस्लामनगर, शेखूपुर, कादरचैक एवं गंज डुंडबारा की ओर जाने वाली रोडवेज तथा प्राइवेट बसें उपलब्ध रहेंगी। इसकी जिम्मेदारी सहायक यातायात निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा को सौंपी गई है। इनका फोन नंबर 9411421172 सहायता के लिए जारी किया गया है।
दूसरा स्टैंड मंडी समिति पुलिस चौकी पर
यहां से अलापुर, उसावां, फर्रूखाबाद, ककराला, उसहैत एवं वाया ग्राम मझिया दातागंज को बसें उपलब्ध रहेंगी। इसकी जिम्मेदारी रोडवेज के ही प्रेमपाल सिंह को दी गई है। इनका फोन नंबर 8392940566 जारी कर दिया गया है।
तीसरा स्टैंड दास डिग्री कॉलेज पर  
यहां से वजीरगंज, बिसौली, चंदौसी, कुंवरगांव एवं आंवला के लिए बसें मिल सकेंगी। इस बस स्टैंड का प्रभारी नत्थू सिंह को बनाया गया है। इनका फोन नंबर 8392940505 भी जारी कर दिया गया है।
चौथा बस स्टैंड खेड़ा नवादा पुलिस चौकी पर
यहां से बिनावर, भमोंरा तथा बरेली की ओर जाने के लिए सुविधा रहेगी। सहायक यातायात निरीक्षक ओमपाल को लगाया गया है। इनका नंबर 9392940586 है।
रोडवेज बस स्टैंड पर अस्थाई कंट्रोल रूम बना
बदायूं। मुख्य रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षा के ही दिन के लिए एक अस्थायी कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इसके लिए 9410430904 नंबर दिया गया है। कैलाश नाथ को यहां की जिम्मेदारी दी गई है। स्थाई रोडवेज बस स्टैंड से प्रतिदिन की भांति सभी स्थानों के लिए बसें जाती और आती रहेंगी। यहां किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें