प्रदेश में 72 हजार से अधिक प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। प्रथम चरण में भर्ती में आए प्रशिक्षु शिक्षकों जो छह माह का प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं उनकी दो दिनी परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। शहर के राजकीय और कन्या इंटर कालेज में 4-4 सौर तथा श्रीकृष्ण इंटर कालेज में आयोजित 274 प्रशिक्षु शिक्षकों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें जीआईसी में एक और जीजीआईसी में दो प्रशिक्षु पहले दिन परीक्षा से नदारद रहे।
डायट प्रवक्ता अरविंद गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को इन्हीं केंद्रों पर परीक्षा होगी। इधर, बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने तीनों केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। डायट की टीम ने केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को देखा।