बदायूं। जिले भर में मंगलवार को शांतिपूर्वक मतदान हुआ, लेकिन नौ मतदान केंद्रों पर ईवीएम ही धोखा दे गई, जिससे मतदान बाधित हुआ। उसहैत और फैजगंज बेहटा इलाके में ईवीएम बदली गईं। तब मतदान शुरू हो सका।
ककराला के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र के बूथ संख्या 347 पर मंगलवार सुबह ईवीएम खराब हो गई। इससे करीब एक घंटा तक मतदान प्रभावित रहा। हालांकि बाद में ईवीएम ठीक करवाकर मतदान शुरू करा दिया गया। इसी तरह ककराला के फैज ए आम में बूथ संख्या 360 पर ईवीएम खराब हुई। यहां भी करीब आधा घंटा तक मतदान रुका रहा।
जगत ब्लॉक क्षेत्र के गांव करौलिया, इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव किसैरा इबादुल्लानगर, नूरपुर पिनौनी के बूथ संख्या 182, उसहैत के टिकरा बछेली व टिकरा पुख्ता और दातागंज के फिरोजपुर बसा गांव में ईवीएम खराब होने की शिकायतें आईं। हालांकि टिकरा पुख्ता और फैजगंज बेहटा कस्बे में ईवीएम बदलकर काम चलाया गया।