उझानी में शिलान्यास के बाद केंदीय मंत्री को सम्मानित करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी। संवाद
उझानी। बाइपास स्थित संजरपुर रोड मोड़ पर महाराणा प्रताप चौक के निर्माण के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भूमि पूजन करके आधारशिला रखी। आयोजकों ने उन्हें सम्मानित किया।
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा की ओर से महाराणा प्रताप चौक के लिए बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े संजरपुर मोड़ की भूमि का काफी पहले ही चयन कर लिया गया था। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार पूर्वाह्न भूमि पूजन करके चौक के निर्माण के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने महाराणा प्रताप की वीरगाथा पर भी प्रकाश डाला। कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
महासभा के पदाधिकारियों में अमित प्रताप सिंह, ओमप्रकाश चौहान, डॉ. जितेंद्र सोलंकी और कौशल राघव ने केंद्रीय राज्यमंत्री को सम्मानित भी किया। महासभा के सभी पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रानी सिंह पुंडीर, योगेश प्रताप सिंह, गिरीशपाल सिसोदिया, विष्णु सोलंकी, अमित तोमर, अजय तोमर, अंकित राणा, विनोदपाल, अचलेश सिंह आदि मौजूद रहे।