फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका एक ही धर्म है मानवता : महेश गुप्ता

विज्ञापन
गुधनी में आयोजित यज्ञ महोत्सव में हिस्सा लेते विधायक महेश गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गुधनी में चल रहे पांच दिवसीय यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मुख्य यजमान अमेरिका से आए गूगल आर्किटेक्ट इंजीनियर रोबिन सिंह और उनकी धर्मपत्नी विनेश रहे। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने यज्ञ में आहुतियां देकर कहा कि हम सबका एक ही धर्म है मानवता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आचार्य संजीव रूप सबको श्रेष्ठ मनुष्य बनाने का निरंतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि छोटे से गांव में इतना भव्य आयोजन बहुत बड़ी बात है। इस दौरान लखनऊ से आईं डॉ. निष्ठा वेदालंकार ने भी विचार रखे। संजीव गुप्ता, अरविंद अग्रवाल, एडवोकेट अनिल गुप्ता, साहू सावेद्र गुप्ता, हरिदेव मुनी, गंगा शरण गुप्ता, शशि आर्य, ब्लॉक प्रमुख रेखा भारती, प्रमोद गोस्वामी, प्रशांत जैन समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन सुरेंद्र शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें