फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते बाद भी मक्का-बाजरा की खरीद शून्य

विज्ञापन
बिल्सी मंडी में बनाया गया बाजरा खरीद केंद्र।
विज्ञापन
जिले में खुले हैं दस क्रय केंद्र, मुख्यालय पर एक भी नहीं
विज्ञापन

केंद्रों पर मक्का 1962, बाजरे का 2350 रुपये है खरीद मूल्य
किसानों को खरीफ की फसलें बेचने के लिए प्रेरित करें केंद्र प्रभारी
बदायूं। जिले में मक्का और बाजरा खरीद के लिए दस क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन अब तक किसी सेंटर पर खरीद शुरू नहीं हो सकी है। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों को मक्का, बाजरा बेचने के लिए प्रेरित करें।
खरीफ फसल का सीजन चल रहा है। शासन द्वारा जिले में 39 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर की जा रही है। सरकार द्वारा मक्का और बाजरा की फसल का भी समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इसके तहत मक्का 1962 रुपये और बाजरा 2350 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी क्रय केंद्र पर खरीदा जाना है। इसको लेकर जिले में छह बाजरा और चार मक्का के क्रय केंद्र खोले गए हैं। हालांकि दो सप्ताह बाद भी अब तक जिले में खरीद शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में डिप्टी आरएमओ प्रकाश वशिष्ठ ने बताया कि मक्का के लिए सदर तहसील के उझानी मंडी, बिसौली तहसील के बिसौली मंडी, दातागंज के म्याऊं की उपमंडी नवीगंज, सहसवान में सहसवान मंडी क्रय केंद्र बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजरा की खरीद के लिए बदायूं तहसील में उझानी मंडी, दुगरैया उपमंडी, बिसौली मंडी, सहसवान मंडी, दातागंज मंडी, बिल्सी मंडी में एक-एक क्रय केंद्र खोला है। जहां पर इन फसलों का उत्पादन ज्यादा है वहीं पर केंद्रों को खोला गया है। प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा खरीद करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें