फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्थानांतरण के बाद भी नहीं किया कार्यमुक्त, लेखाकार पर अवैध वसूली के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीपीआरओ कार्यालय में कार्यरत लेखाकार मुशीर उद्दीन का स्थानांतरण मुरादाबाद के लिए हो चुका है। उन्हें अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। आंतरिक लेखा परीक्षा के निदेशक ने भी कार्यमुक्ति का निर्देश दिया फिर भी डीपीआरओ ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि कार्यमुक्त न किए जाने की स्थिति में लेखाकार मनमानी कर रहे हैं। वह प्रधानों और सफाई कर्मियों से अवैध वसूली करते हैँ। विरोध करने पर स्थानांतरण कराने की धमकी देते हैं। सफाई कर्मियों का कहना है कि लेखाकार प्रधानों और कर्मचारियों को अपने आवास पर बुलाता है। शिकायत करने वाले वीर सिंह यादव, दिनेश गौतम, नरेंद्र, मुनेश कुमार आदि ने लेखाकार को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। डीपीआर यावर अब्बास ने बताया कि अकाउंटेंट न होने की वजह से लेखाकार को रोका हुआ है। शासन से जैसे ही दूसरे अकाउंटेंट आते है तो इन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें