फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: स्टे खत्म फिर भी ग्राम पंचायत में काम करा रहे प्रधान व सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोर्ट के स्टे ऑर्डर की अवधि समाप्त होने के बाद भी जगत पीपरी के प्रधान वित्तीय लेने-देन करते आ रहे हैं, जबकि डीएम ने गांव के विकास के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर रखी है। अब स्टे का समय पूरा होने के बाद ग्रामीणों ने गठित टीम से विकास कार्य कराए जाने की मांग डीम से की है।
विज्ञापन


डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में बदन सिंह ने कहा है कि इस्लामनगर की ग्राम पंचायत जगत पीपरी में वित्तीय अनियमितता का मामला पकड़ा गया था। इसके बाद नौ जनवरी 2023 को ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह के अधिकार सीज कर दिए गए थे। प्रशासन ने तीन सदस्यीय टीम रूपा देवी की अध्यक्षता में गठित कर दी थी। इसमें दो सदस्य सतीय और सीताराम बनाए गए थे।
टीम विकास कार्य कराती इससे पहले ही प्रधान हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए। इसके बाद स्टे अवधि तक बनाई गई कमेटी को निष्क्रिय कर दिया गया। अब स्टे का समय निकल जाने के बाद भी प्रधान और सचिव के द्वारा वित्तीय लेन-देन किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर प्रधान की पावर सीज कर बनाई गई कमेटी को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें