फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 459 वक्फ संपत्तियों का राजस्व विभाग में नामांतरण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। वक्फ संपत्तियों को लेकर जिले से भेजी गई रिपोर्ट में पता चला है कि 460 वक्फ की ऐसी संपत्तियां हैं, जिनका राजस्व विभाग में नामांतरण नहीं हो सका है। समय पर इनकी नामांतरण की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने बताया कि जिले में 1662 वक्फ की संपत्तियां हैं। पिछले दिनों राजस्व विभाग में इसका सर्वे कराया गया तो पता चला कि 1203 संपत्तियां ही यहां दर्ज हैं। ऐसे में 459 संपत्तियां ऐसी हैं जिनका राजस्व विभाग में नामांतरण नहीं हो सका है।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी का कहना है जनवरी में जो सर्वे कराया गया था उसके तहत 1662 संपत्तियां निकलकर सामने आईं है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जिले में वक्फ के नाम पर कोई अवैध संपत्ति नहीं है। जिन 459 संपत्तियां को तहसील में नामांतरण नहीं हो पाया है, शासन स्तर पर इस पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन



जिले में वक्फ की संपत्तियां
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आंकड़ों में सुन्नी वक्फ बोर्ड में कब्रिस्तान- 1150, मस्जिद 215, दरगाह 5, मकबरा 6, जियारत 70, ईदगाह 45, कर्बला 7, मजार 8, कृषि भूमि 45 व अन्य संपत्तियां।


जनवरी में हुए सर्वे के मुताबिक 1662 वक्त की संपत्तियां हैं। इनमें से 1203 संपत्तियां राजस्व विभाग में दर्ज हैं। इनकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। - मोहम्मद खालिद, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें