फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नोटिस के बाद भी 100 स्कूली वाहन नहीं करा रहे फिटनेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले भर में 700 से अधिक स्कूली वाहन पंजीकृत है। उसमें से 100 वाहन अनिफिट हैं। इन वाहनों के मालिकों को आरटीओ ने महीने भर पहले नोटिस जारी कर दिया है। इसके बावजूद वह फिटनेस नहीं करवा रहे हैं और स्कूली बच्चों को लाने ओर ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल एआरटीओ ने 100 अनफिट वाहनों को सीज किया था। नए सत्र की शुरुआत होने के साथ ही परिवहन विभाग ने अनफिट वाहनों की सूची तैयार की। ऐसे वाहन 100 है। इन वाहन स्वामियों को नोटिस जारी किया गया। लेकिन उन लोगों ने अब तक फिटनेस नहीं करवाया। शुक्रवार को एक स्कूल संचालक बस की फिटनेस कराने एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। बस में मानक अधूरे थे। एआरटीओ ने आपत्ति की तो दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

स्कूली वाहनों में होनी चाहिए यह व्यवस्थाएं
- रंग पीला होना चाहिए और आगे बस या वैन लिखा हो।
- आपातकालीन द्वार और खिड़की हो, जिसे दोनों ओर से खोला जा सके।
- वाहन में क्रॉस शीशे लगे हों, ताकि चालक प्रवेश और निकास द्वार देख सके।
- हर सीट पर बेल्ट होनी चाहिए। प्रेशर या मल्टी प्रेशर हॉर्न नहीं होने चाहिए
- आपात स्थिति के लिए अलार्म, घंटी या सायरन लगा होना अनिवार्य है।
- फर्स्ट एड बॉक्स होना चाहिए।
-इमरजेंसी गेट पर एक अग्निशमन यंत्र होना चाहिए।
- सीएनजी वाहन में सिलिंडर के ऊपर सीट नहीं होनी चाहिए।
- स्पीड गवर्नर लगा हो, जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए।
-इमरजेंसी नंबर लिखा होना चाहिए। वाहन का पंजीकरण अनिवार्य है।


कोट,

- नोटिस के बाद भी स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं कराया जा रहा है। कई वाहन स्वामी फिटनेस को आते भी हैं तो अधूरे मानकों पर सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव बनाते हैं। बिना फिटनेस के वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। जल्द ही पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। - रामबचन गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें