बदायूं। मुढ़ा पुल पर एक साल पहले 24 नवंबर 2024 को कार हादसा हो गया था। युवक गूगल मैप को देखते हुए दातागंज की तरफ से चढ़े और हादसे का शिकार हो गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन एक साल बाद भी न तो चार्जशीट ही लग सकी है और न मामले में फाइनल रिपोर्ट ही पुलिस लगा सकी है, जबकि पुल के निर्माण को मंजूरी तक मिल चुकी है।
एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया है कि पुल मामले की विवेचना अभी चल रही है। विवेचक साक्ष्य संकलन कर रहे हैं, उसके बाद चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। संवाद