फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खूंखार बंदर को मथुरा से आई टीम भी नहीं सकी पकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलहरी। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव दहेमी में खूंखार बंदर का आतंक ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। अब तक 10 लोगों को हमला कर घायल कर चुका खूंखार बंदर पकड़ में नहीं आ रहा है। अब बच्चे डर के कारण स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। गांव के कमला होरी उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा का हवाला देते हुए डीएम से विद्यालय बंद करने की अनुमति मांगी है। वहीं मथुरा से आई टीम भी बंदर को पकड़ने में नाकाम रही।
विज्ञापन

गांव में बंदर की दहशत इस कदर है कि उसके दिखाई देते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। खासकर बच्चे और बुजुर्ग बाहर निकलने से बच रहे हैं। सोनू, महेश, रामसिंह के मुताबिक, बंदर के आतंक से घरेलू कामकाज के साथ खेती-किसानी भी प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। अभिभावक उन्हें अकेले स्कूल भेजने से डर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग से कई बार शिकायत की गई। वन मंत्री को भी पत्र भेजकर बंदर पकड़वाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। हालांकि वन विभाग की टीमें दो बार गांव पहुंचीं, लेकिन बंदर को पकड़ने में नाकाम रहीं। बुधवार को मथुरा से आई टीम भी उसे पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन

ऐसे में प्रधानाचार्य कंचन पटेल ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि विद्यालय में बंदर के हमले की घटना हो चुकी है। ऐसे में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। उन्होंने बंदर पकड़े जाने तक विद्यालय बंद रखने की अनुमति मांगी है।


आज फिर आ सकती है टीम
दहशत में रह रहे ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर बंदर को पकड़ने के लिए बुधवार को मथुरा से टीम बुलाई थी। टीम ने बंदर को खोजा, लेकिन नहीं मिला। बंदर की चहलकदमी देख टीम ने जाल सहित अन्य उपकरण लाने की बात कही। फिलहाल, टीम अभी लौट गई है। शुक्रवार को फिर से टीम के आने की संभावना है।

दहेमी गांव में एडीएम, वन विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण के लिए शुक्रवार को भेजा जाएगा, जल्द बंदर को पकड़वाने के प्रयास किए जाएंगे। अभी स्कूल बंद करने संबंधी कोई मांग सामने नहीं आई है। - अवनीश राय, डीएम, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें