फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में आज समाप्त हो सकता है मूल्यांकन

विज्ञापन
जीआईसी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते परीक्षक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज प्रथम स्थान पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को जहां 16235 उत्तर पुस्तिकाओं की परीक्षकों ने जांच की। अब सेंटर पर केवल 16010 उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। ऐसे में शुक्रवार को यहां पर मूल्यांकन समाप्त हो सकता है।
विज्ञापन

जिले में मूल्यांकन का काम अब अंतिम दौर की ओर बढ़ने लगा है। राजकीय इंटर कॉलेज में 9796 का मूल्यांकन हुआ और 29412 बची हैं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 10343 का मूल्यांकन हुआ। यहां पर 31809 ही उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए बची हैं। हाजिफ सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में 11575 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब यहां पर 64319 उत्तर पुस्तिकाएं बची हैं। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले में शांति पूर्वक तरीके से मूल्यांकन चल रहा है। समय रहते ही यह काम परीक्षकों के द्वारा पूर्ण कर लिया जाएगा। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में एक से दो दिन के अंदर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें