फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन : तीसरे दिन 36,049 काॅपी चेक, 825 परीक्षक रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्र का प्रभारी नूतन रानी ने किया निरीक्षण। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन ने जनपद के चार केंद्रों पर तीसरे दिन रफ्तार पकड़ ली। तीसरे दिन शुक्रवार को परीक्षकों ने चाराें केंद्रों पर 36,049 कॉपियां चेक कीं। वहीं तीसरे दिन भी 825 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन



पहले दिन बुधवार को जहां 11,760 कॉपियां जांची गईं थीं तो वहीं दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परीक्षकों ने 30,596 कॉपियां चेक कीं। तीसरे दिन सभी चारों केंद्रों पर कुल 36,049 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। एसके इंटर काॅलेज में 6346 कापियां चेक हुईं, यहां 114 परीक्षक नदारद रहे। जीआईसी में 12,630 कॉपी जांची गईं, यहां 299 परीक्षक गैरहाजिर रहे।
इसके अलावा जीजीआईसी में 7859 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। यहां 118 परीक्षक गैरहाजिर रहे। हाफिज सिद्दीकी में 9214 कॉपियां जांची गईं, यहां 287 परीक्षक गैर हाजिर रहे। चारों केंद्रों पर कुल 825 परीक्षक गैरहाजिर रहे। जिला पर्यवेक्षक के तौर पर डायट प्राचार्य नूतन रानी ने एसके इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण भी किया। सीसीटीवी कैमरों की नजर में हो रहे मूल्यांकन के दौरान पुलिस बल भी केंद्रों पर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी जगह मूल्यांकन केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। उप नियंत्रकों से भी स्थिति की जानकारी ली जा रही है। -डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें