बारातघर, गेस्ट हाउस और निजी नर्सिंग होम की पहले संख्या स्पष्ट कर देने फिर कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर जानकारी होने से इंकार करने पर आरटीआई कार्यकर्ता आसिम उमर ने मामला अपीलीय अधिकारी के समक्ष पहुंचा दिया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव इस पर 20 जून को सुनवाई करेंगे।
आरटीआई कार्यकर्ता आसिम उमर को एक जवाब के तहत नगर परिषद प्रशासन ने 21 मार्च को जानकारी मुहैया कराते हुए नगर में बारातघरों, गेस्ट हाउस, निजी नर्सिंग होम, पैथालॉजी सेंटर, एक्सरे क्लीनिक आदि की संख्या स्पष्ट करदी थी। यह भी कहा गया था कि संबंधित ने नगर परिषद से लाइसेंस प्राप्त नहीं किया है। आगे की कार्रवाई को नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यहीं नहीं, पिछले महीना आसिम ने कार्रवाई के बारे में पूछा तो नगर परिषद प्रशासन ने अपने पुराने दावे के विपरीत इसे लेकर कोई भी सूचना उपलब्ध होने से इंकार कर दिया था।
बकौल आसिम, दो पत्रों के अलग-अलग जवाब पर उन्हें शक हुआ तो अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव मामला उठाना पड़ा। अपर जिलाधिकारी ने 20 जून को पेश होने के लिए रिकार्ड समेत ईओ और शिकायतकर्ता को तलब किया है।