बिजली के बिल विभागीय लापरवाही से कूड़ेदान में डाले जा रहे हैं। उपभाक्ताओं इस पर नाराजगी जताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है। नगर की तहसील कॉलोनी में स्थित एक कूड़ेदान में 50 से ज्यादा बिजली के बिल पड़े हुए थे। बंदरों ने इन बिलों को बाहर डाल दिया था। आते-जाते लोगों की नजर इन बिलों पर पड़ी तो वहां पर भीड़ जुट गई। कुछ लोगों विभागीय अधिकारियों से भी मौखिक शिकायत की। लोगों का कहना था कि बिल न आने की शिकायत तो आम है, लेकिन इस तरह कूड़ेदान में बिलों का पड़ा होना व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगता है। इस बारे में एसडीओ सोमेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।