हनुमान चालीसा का पाठ : बिल्सी में बालाजी भक्त मंडली के सेवादार हनुमान जी का शृंगार करने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ सुबह आठ बजे से करेंगे।
हवन : श्री माहौर वैश्य काली व खाटू श्याम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में श्री माहौर धर्मशाला, नई सराय में हवन सुबह 10 बजे से।
खेल : राजकीय महिला महाविद्यालय में दशम वार्षिक क्रीड़ा समारोह सुबह 10 बजे से।
एसआईआर : सैदपुर के सभी बूथ मतदेय स्थलों पर बीएलओ और नगर पंचायत सभागार में एसआईआर नोटिस की सुनवाई पूर्वाह्न 11 बजे से।
कथा : बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव भिलौलिया में शिव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 12 बजे से।
शोभायात्रा : उसावां कस्बे के वार्ड पांच के शिव मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शोभायात्रा दोपहर 12 बजे निकाली जाएगी।
मातृ पितृ दिवस : युवा सेवक संघ की ओर से बदायूं क्लब में मातृ पितृ दिवस अपराह्न दो बजे से।
श्याम संकीर्तन : बिल्सी नगर के रामलीला मंच पर श्याम प्रेमियों की ओर से श्याम नाम संकीर्तन शाम छह बजे से।