फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह

Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बदायूं।
विज्ञापन
उत्साह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ध्वजारोहण के साथ स्कूल-कॉलेंजों में आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 
विज्ञापन

 स्वतंत्रता दिवस को लेकर एक दिन पहले ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। खासकर युवा काफी उत्साहित दिखे। मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण होगा। सोमवार को कई लोगों ने अपने घरों पर लगाने के लिए भी तिरंगा खरीदा।
इस बार जन्माष्टमी के दिन स्वतंत्रता दिवस पड़ा है। इसको लेकर युवाओं और बच्चों में काफी उत्साह है। एक दिन पहले जन्माष्टमी के साथ बाजारों में तिरंगे की भी बिक्री हुई। स्कूली बच्चों ने छोटा तिरंगा खरीदा तो युवाओं ने कुछ बड़ा। गांधी आश्रमों पर भी तिरंगे की बिक्री हुई। बाजार में स्टेशनरी की दुकान चलाने वाले अंकित सैनी ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर ज्यादा उत्साह है। बिक्री भी ज्यादा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ  को संकल्प पर्व के रूप में मनाया जाएगा
बदायूं। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के तहत संकल्प पर्व के रूप में मनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों, स्थानीय युवा, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों तथा ग्रामीण विकास के कार्यक्रम के लाभार्थियों की प्रभात फेरियां भी निकाली जाएंगी। ग्राम सभाओं का आयोजन कर छह सामाजिक बुराइयों गंदगी, गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवाद संप्रदायिकता को दूर करने की शपथ दिलाई जाएगी। डीएम अनिता श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें