सहसवान। पुरानी रंजिश को लेकर छह लोगों ने घर में घुस कर मारपीट की। इस मामले में पीड़ित के पिता की ओर से चार सगे भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई है।
गांव घूरनपुर निवासी जहान अली का कहना है कि उसकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश है। इसी के चलते पांच जून की शाम करीब छह बजे आरोपी उसके घर में घुस आए और उसके पुत्र छोटे को गालियां देने लगे। इसका विरोध किया तो मारपीट करने लगे। छोटे की बहन सीमा ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसे भी पीटा। शोर पर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में छोटे का हाथ टूट गया और सीमा भी घायल हो गई। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने जहान अली ने शाकिर, नासिर, अहमद नबी, मुहम्मद आलम, शाह आलम और राकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।संवाद