फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-अभिलेखों में दर्ज रास्ते  का भी कर दिया आवंटन

Thu, 18 Aug 2016 11:33 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन सालों से चल रहा मसला अभी तक है अनसुुलझा
डीएम को फिर की गई शिकायत, रास्ता खुलवाए जाने की मांग 
 दातागंज तहसील क्षेत्र में भू-विवादों की सर्वाधिक संख्या है। इसमें तमाम भू विवाद ऐसे हैं जो निपटाए ही नहीं जा रहे। हजरतपुर का रास्ते का विवाद भी तीन साल से ठंडे बस्ते में पड़ा है। शिकायत कर्ता भी इस संबंध में लगातार पैरवी कर रहे हैं लेकिन इस विवाद का अंत होता नहीं दीखता। 
विज्ञापन

वर्ष 2013 के नवंबर में तत्कालीन डीएम ने हजरतपुर परगना सलेमपुर के गाटा 363 रास्ते पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया था लेकिन भू माफियाओं ने रणनीति के तहत एक व्यक्ति को आवंटन करवाकर उसकी भूमि का बैनामा करा लिया। इस भूमि में 13 लोग शामिल हैं। चार लोगों ने धीरे-धीरे निर्माण करा लिया। इसमें एक व्यक्ति वह भी शामिल है, जिस पर 4पीपी एक्ट में हजरतपुर थाना में 10 सितंबर, 2012 को रिपार्ट हो चुकी है। वह भी यहां निर्माण करा रहा है। यहां कुछ हिस्सा अभी भी रास्ते में है। पिछले दिनों शिकायत पर एसडीएम को कार्रवाई करने को कहा गया लेकिन कोई हल नहीं निकला। मामला रफादफा कर दिया गया है। शिकायत और आदेशों को ठंडे बस्ते में उाल दिया गया। राजस्व और पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई की कोई मंशा नहीं है। डीएम को प्रार्थना पत्र देने के साथ ही अवधेश पुत्र आनंद ने इस मामले को राजस्व परिषद तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें