बदायूं। ऊर्जा निगम के संविदाकर्मियों ने सोमवार को मांगें पूरी न होने पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर सात चरणों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को पहले चरण में सभी कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध किया। उन्हाेंने आठ घंटे के बजाय नौ घंटा काम किया।
इस दौरान विद्युत उपकेंद्र सालारपुर, कार्यशाला, मीरा सराय, बिल्सी, सैदपुर, समरेर, अलापुर, वजीरगंज, गुलड़िया, ककराला, दातागंज और न्यू नवादा के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला फीता बांधा। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारी प्रथा समाप्त कराने और समान कार्य-समान वेतन की मांग की। इस दौरान राकेश कुमार, मुसाफिर अली सिद्दीकी, विपिन कुमार, अवध पटेल, टीटू पटेल, राज पटेल, मुकुल मौर्य, सोनू गौतम, सुमित कुमार, सुरेश पाल समेत तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।
सहसवान। मांगों को लेकर विद्युत उपकेंद्र सहसवान, मुजरिया, जरीफनगर, उझानी, रिसौली, भूडा भदरौल, कादरचौक, दहगवां के कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्य स्थल पर काला फीता बांधकर कार्य किया। उन्होंने कॉरपोरेशन से ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर समान कार्य का समान वेतन देने की मांग की। इस दौरान मुनेंद्र यादव, सतपाल शर्मा, अनिल पाल, भोजराज सिंह, राम प्रकाश भारती, नरेश, पिंकू तोमर, धीरेंद्र शर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।