फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुखार का हमला तेज, ओपीडी में हर तरफ मरीज

Tue, 17 Oct 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों का भीड़। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुखार ने हमला तेज कर दिया है। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब सरकारी अस्पताल खुले तो उपचार कराने के लिए मरीजों की भीड़ टूट पड़ी। अकेले जिला अस्पताल में ही 1240 मरीजों ने पंजीकरण कराकर दवा ली। महिला अस्पताल में यह संख्या 285 रही। वहीं मेडिकल कॉलेज में यह आंकड़ा 410 के आसपास रहा। जबकि सामान्य दिनों में इनके आधे मरीज ही इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉ. अलंकार सोलंकी ने बताया कि बुखार के मरीज बढ़ने से मरीजों की भीड़ अस्पताल पहुंच रही है। सभी मरीजों को देखकर दवा और जांच कराई जा रही है। सोमवार को भी कुल मरीजों में करीब 70 फीसदी मरीज बुखार के ही थे। महिला अस्पताल की डॉ. आकांक्षा यादव ने भी माना कि इस वक्त डेंगू और मलेरिया के मरीज ज्यादा संख्या में उनके पास पहुंच रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनसी प्रजापति के अनुसार, उनके पास ओपीडी में कुछ ही मरीज बढ़े हैं लेकिन इमरजेंसी में डेंगू के मरीजों की भरमार हो गई है। सोमवार को ओपीडी में 410 मरीज पहुंचे वहीं सौ से अधिक मरीजों ने इमरजेंसी में पहुंचकर अपना इलाज कराया। अधिकांश में डेंगू मलेरिया के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ कप्तान सिंह ने बताया कि इस समय बुखार का मौसम चल रहा है, जिससे मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। मरीजों को अस्पताल में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। मरीजों के भर्ती से लेकर दवा और जांच आदि में कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें