फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जमीन कब्जाने वालों को तहसील प्रशासन ने भेजा नोटिस, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। नगर में हाईवे किनारे तालाब की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर पक्का निर्माण करा लिया। इस मामले में तहसील प्रशासन ने शनिवार को अवैध कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया। इससे नगर में खलबली मची है। अब लोग माननीय से बचाने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन प्रशासन के आगे माननीय भी बेवश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद पर वजीरगंज नगर में एक बड़े तालाब की जमीन है। सालों पर पहले प्रशासन ने कुछ लोगों को पट्टे पर तालाब की जमीन दी थी। मगर बाद में लोगों ने उस जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण कर लिया। उसके बाद में प्रशासन स्तर से उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। पिछले दिनों एक दुकान तोड़कर दोबारा बनाने के मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद अब तहसील प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस भेजा। इससेकब्जाधारी दिनभर माननीय के यहां पर चक्कर लगाते रहे। ताकि उन्हें कहीं से राहत मिल जाए, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे माननीय ने भी शांत होना बेहतर समझा।
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जा किया गया था। उसने तालाब की जमीन से अवैध कब्जा नहीं हटाया। हालांकि वह निर्माण तोड़ रहा है।
- सीपी सरोज, एडीएम बिसौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें