फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफार्मर चोर गिरोह से मुठभेड़, गोली लगने से घायल बदमाश समेत दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर/बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में ट्रांसफॉर्मर चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। वहीं, तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने बदमाशों से एक डीसीएम, ट्रांसफार्मर खोलने के उपकरण और प्लेट समेत असलहा बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात फैजगंज बेहटा थाने के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सिसरका पिपरिया चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर और उसका तेल चोरी करने के इरादे से कुछ बदमाश इलाके में डीसीएम से आ रहे हैं।
इसी बीच पुलिस टीम को एक डीसीएम आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा दिया, लेकिन चालक ने डीसीएम को विपरीत दिशा में भगा दिया। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने डीसीएम से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर गया, जबकि अन्य भाग लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक और बदमाश को पकड़ लिया, जबकि तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल बदमाश ने अपना नाम सलीम पुत्र जान मोहम्मद और दूसरे ने सत्तार पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मोहल्ला नई बस्ती थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर बताया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा। यहां शुक्रवार को उपचार के बाद दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया गया।


उघैती के ट्रांसफार्मर की घटना में थे संलिप्त
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनके ही गिरोह ने उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोहरा में ट्रांसफार्मर को फाउंडेशन से गिरा दिया था। इसके बाद उसे काटकर उसके उपकरण चुरा ले गए थे। इस तरह वह कई जिलों में घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। गिरोह के सदस्यों पर उघैती, बुलंदशहर के सिकंदाबाद एवं खुर्जा, गजियाबाद के थाना मसूरी और हापुड़ थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं।


गिरोह में बिसौली का भी बदमाश शामिल
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने अपने फरार साथियों के नाम अलीम पुत्र जान मोहम्मद निवासी नई बस्ती, बलुंदशहर, रिजवान पुत्र आस मोहम्मद निवासी सोधन थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर और उमेश पुत्र राम निवास निवासी सिद्धपुर कोतवाली बिसौली बताए। पुलिस तीन फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें