अंबियापुर ब्लाक में मनादेय को लेकर ज्ञापन देते रोजगार सेवक। संवाद
बिल्सी। रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में मंगलवार को मानदेय की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने अंबियापुर ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में ब्लाॅक अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन बीडीओ को सौंपा।
रोजगार सेवकों ने कहा कि वह मनरेगा और उसके अलावा अन्य कार्य ईमानदारी से अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में कर रहे हैं। रोजगार सेवकों को 2023-24 और 2024-25 का लगभग 17 माह का मानदेय बकाया है। अब होली नजदीक है। ग्राम रोजगार सेवकों को समय से सभी बकाया मानदेय भुगतान किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस समय ग्राम रोजगार सेवक भुखमरी की कगार पर हैं। बच्चों की स्कूल की फीस भी जमा नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण बच्चों को विद्यालय में परीक्षा से वंचित किया जा रहा है। लम्बे समय से मानदेय ना मिलने के कारण ग्राम रोजगार सेवक कर्ज में डूब रहे हैं। इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ग्राम रोजगार सेवकों का बकाया मानदेय भुगतान कराया जाए। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, सौदान सिंह, रंजीत सिंह, विनय कुमार, महेश पाल, भवानी सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।