फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ब्लॉक मुख्यालय पर होगा रोजगार मेलों का आयोजन

Wed, 22 Jan 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब ब्लॉक मुख्यालय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालय पर शिविर लगाकर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। चयन होने पर अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के लिए 350 रुपये प्रोफाइल शुल्क व दस हजार रुपये प्रशिक्षण शुल्क जमा करना होगा। इसमें उन्हें कैन्टीन, यूनीफार्म, बोर्डिंग आदि की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में कोई यात्रा खर्चा नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा जवान के लिए 15 हजार से 20 हजार रुपये एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 18 हजार से 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विकास खंड सालारपुर में 22 एवं 23 जनवरी, उझानी में 24 एवं 25, कादरचौक में 27 एवं 28, म्याऊं में 29 एवं 30, उसावां में 31 जनवरी एवं 2 फरवरी को रोजगार मेला लगेगा।
जगत में तीन एवं चार फरवरी, वजीरगंज में 5 एवं 6 फरवरी, बिसौली में सात एवं 10 फरवरी, आसफपुर में 11 एवं 12 फरवरी, सहसवान में 13 एवं 14 फरवरी को रोजगार देने के लिए शिविर लगेंगे। दहगवां में 15 एवं 17 फरवरी, इस्लामनगर में 18 एवं 19 फरवरी, अंबियापुर में 20 एवं 21 फरवरी, दातागंज में 24 एवं 25 फरवरी, समरेर में 25 एवं 27 फरवरी को रोजगार के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में दो कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं आईटीआई के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें