फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में कर्मचारी ही समय से नहीं आते, काम कैसे हो

Wed, 12 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बदायूं
विज्ञापन
न‌िरीक्षण करतीं चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका में कर्मचारी ही समय से नहीं आते, काम कैसे हो
विज्ञापन

चेयरमैन ने निरीक्षण किया तो 28 कर्मचारी गैरहाजिर मिले
नगर पालिका परिषद कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों की कार्यशैली उजागर हो गई। सुबह पालिका चेयरमैन फात्मा रजा के निरीक्षण में 28 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। ईओ छुट्टी पर थे। चेयरमैन ने गैरहाजिर सारे कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

  नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने बुधवार को सुबह करीब सवा 10 बजे पालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पहले उन्होंने पालिका कार्यालय के दोनों गेटों को बंद करा दिया ताकि देर से आए कर्मचारी अंदर न आ सकें। इसके बाद हर कमरे में जाकर निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। उन्हें 28 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने कार्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। चेयरमैन के पूछने पर बताया गया कि ईओ किसी जरूरी काम से छुट्टी पर गए है। निरीक्षण के दौरान पालिका चेयरमैन ने सफाई निरीक्षक मुकेश और आवेश को हिदायत दी है कि एक सप्ताह के अंदर शहर की सफाई व्यवस्था ठीक कराएं। चेयरमैन ने कहा कि वह सफाई के बाद खुद वार्ड चेक करके देखेंगी। यदि गंदगी पाई गई तो जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, चेयरमैन के निरीक्षण के बाद बुधवार को पालिका की ओर से कबूलपुरा गौंटिया और हकीमगंज में सफाई अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें