फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सुबह में दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारी, मरीज भटके

विज्ञापन
जिला अस्पताल ते कार्य बहिष्कार कर विरोध करते स्वास्थ्य कर्मी।स्रोत-स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली 15 अक्तूबर से लापता हैं। उनका 26 दिन बाद भी कहीं सुराग नहीं लग सका है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं तो साथी फार्मासिस्ट विरोध प्रदर्शन करते आ रहे हैं। सोमवार को सुबह आठ बजे से दस बजे तक जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। इस दौरान अस्पतालों में पहुंचे मरीजों को भटकना पड़ा।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शाकिर अली अपहरण कांड में विरोध बढ़ने लगा है। पुलिस उनको जल्द बरामद करने की बात कह रही है। फार्मासिस्ट की परिचित एक महिला समेत तीन लोग अपहरण के आरोप में जेल भी भेजे जा चुके हैं। इसके बाद भी बरामदगी नहीं हो पा रही। सोमवार को जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट संघ के कर्मचारियों ने सुबह में आठ से दस दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।

शहर के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शाकिर अली जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट हैं। 15 अक्तूबर को वह घर से जिला अस्पताल आए थे। शाम चार बजे तक परिवार से उनकी फोन पर बात हुई है। इसके बाद से उनका मोबाइल नंबर बंद जा रहा है। रात में घर नहीं पहुंचे। 16 अक्तूबर को भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो तलाश शुरू की गई। उसी दिन बाइक जिला अस्पताल में खड़ी मिल गई।
विज्ञापन

बीते बुधवार से जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट घटना का विरोध जताते हुए काली पट्टी बांधकर उनका पता लगान की मांग पुलिस से कर रहे हैं। सोमवार को कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर उतर आए। फार्मासिस्ट शिवम रस्तोगी ने बताया कि अब तक काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे, लेकिन अब सोमवार से 17 नवंबर तक सुबह को दो घंटे कार्य बहिष्कार रोजाना किया जाएगा। इसके बाद भी बरामदगी नहीं होती है तो फिर कर्मचारी सड़कों पर उतरकर भी प्रदर्शन करेंगे।


कार्य बहिष्कार के दौरान न पर्चे बने और न बंट सकी दवा
सोमवार को कार्य बहिष्कार के दौरान जिला अस्पताल में न तो पर्चे बन सके न ही मरीजों को दवा ही मिल सकी। वहीं जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी के कर्मचारियों ने भी काम नहीं किया। इससे स्वास्थ्य सेवाएं धड़ाम हो गईं। मरीजों ने इंतजार किया। दो घंटे बाद ही मरीजों को दवा मिल सकी।


जब तक हमारे कर्मचारी की बरामदगी नहीं हो जाती है, तब तक कर्मचारी 17 नवंबर तक हर रोज दो घंटे कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान मरीजों को भी असुविधा हुई है। पुलिस को जल्द ही कर्मचारी के बारे में स्पष्ट कर देना चाहिए। गुमराह नहीं करना चाहिए। - डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें