फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल खत्म, अब लगाया जाएगा वृहद रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना काल के बाद पहली बार बदायूं में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जो शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज में लगाया जाएगा। इसमें बदायूं, बरेली समेत चार जिलों के बेरोजगार प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर सभी बीडीओ के माध्यम से गांव में बेरोजगारों को मेले की जानकारी दी जा रही है। विभाग की मानें तो लगभग एक हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को देश में लॉकडाउन लागू किया था। इसके बाद सभी तरह की गतिविधियों पर पूरी रोक लग गई। एक जून से अनलॉक प्रकिया को शुरू किया गया था। उसके लागू होने के बाद शासन की तरफ से जरूरी चीजों की शुरुआत करने के लिए शर्तों के साथ छूट दे दी लेकिन अभी ऐसे कार्यक्रमों पर पाबंदी लगी रही, जहां पर 100 से अधिक संख्या लोग एकत्र हो रहे थे। कोरोना वैक्सीन आने के बाद अब बंदिशें खत्म हो रही हैं। ऐसे में जिला सेवा योजना कार्यालय, आईटीआई और उप्र कौशल विकास मिशन की तरफ से इस्लामियां इंटर कॉलेज में 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कम से कम एक हजार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसमें बदायूं के अलावा बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के बेरोजगार युवा शामिल होंगे।
लखनऊ, दिल्ली, नोएडा की कंपनियों में होगी भर्ती
जिले में जो रोजगार मेला लगाया जा रहा है उसमें लखनऊ, गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, गुडगांव, मथुरा, बरेली समेत करीब 10 जगहों से प्राइवेट कंपनियां आ रही हैं। इन कंपनियों में चयनित होने वाले युवाओं को इन्हीं जगहों पर नौकरी पर रखा जाएगा। इसके अलावा देहरादून से भी एक कंपनी आ रही है, जो गार्ड्स और सुपरवाइजर की भर्ती करेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद अब ऑफलाइन मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के बेरोजगार शामिल होंगे। इस मेले में कम से कम एक हजार बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। -सचिन कुमार सिंह, जिला रोजगार सहायता अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें