समग्र शिक्षा अभियान की ओर से आयोजित अभिभावक परामर्श कार्यक्रम में मौजूद अतिथि जिला समन्वयक जित
बदायूं। समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को नियमित स्कूल भेजने पर जोर दिया। नगर क्षेत्र के बच्चों को वर्कबुक भी वितरित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक जितेंद्र सिंह और एआरपी पूनम सिंह ने किया। जितेंद्र सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को साफ-सफाई के साथ नियमित रूप से विद्यालय भेजें और उन्हें प्रतिदिन प्रेरित करें। शारीरिक दिव्यांग व रोल मॉडल रेखा देवी ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा किया।
बताया कि अभिभावक अपने बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र अवश्य बनवाएं और एलिम्को शिविर में उन्हें लेकर आएं। विशेष शिक्षक राजेश कुमार मौर्य ने वर्कबुक अभ्यास करने की जानकारी दी, जबकि दुर्गेश प्रताप सिंह ने अभिभावकों का पंजीकरण किया। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनमोल और डॉ. शोएब ने दिव्यांग बच्चों को प्रतिदिन फिजियोथेरेपी कराने के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विशेष शिक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, सरिता देवी, शिक्षा मित्र समता देवी, नगर संसाधन केंद्र से कार्यालय सहायक अमित चौबे, एमआईएस आरती, दीपू आदि मौजूद रहे।