फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हिंदू सम्मेलनों में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर

Sat, 07 Feb 2026 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
वजीरंग में विराट हिंदू सम्मेलन के मंच पर अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/उसहैत। जिले में विराट हिंदू सम्मेलनों का आयोजन हुआ। इसमें हिंदू राष्ट्र बनाने, भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने और जातपात को दूर कर एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


उसहैत के अस्तल मंदिर परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन पूज्य संत हरेंडी वाले बाबा की अध्यक्षता में हुआ। शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। हाथरस से आईं कवियत्री उन्नति भारद्वाज ने रचना पढ़ी-लज्जा आती है हमको खुद विश्व गुरु कहाने में, जाने कितने वर्ष लगेंगे हिंदू राष्ट्र बनाने में।
रायबरेली से कवि नीरज पांडेय ने पढ़ा-हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजेगा, घर-घर भगवा लहराएगा। बरेली से पधारे वीर रस के कवि कमल कांत तिवारी ने संचालन के साथ ही अपनी कविता पढ़ी- विदेशी ताकतों ने देश को जब-जब सताया है। हमारी संस्कृति को रौंद नालंदा जलाया है।मुख्य अतिथि श्रीश्री 108 श्रीबालकनाथ ने हिंदुओं को एकजुट और संगठित रहने पर जोर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक सुधांशु ने कहा कि एकजुटता केवल भीड़ नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण का संकल्प है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगजीवन, भरत और रामू चौहान ने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन हिंदू समाज की एक पहल है। कार्यक्रम में गायत्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामपालजी पब्लिक स्कूल गढिया हरदोपट्टी और सरस्वती जन शिक्षा मंदिर के छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। अंत में पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गुप्ता उर्फ गोल्डी बाबू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इससे पूर्व उसहैत में विशाल रैली का आयोजन किया किया गया। हजारों की संख्या में लोग देश भक्ति के नारे लगाते हुए निकले। इस मौके पर लोगों ने अपने घर की छतों से पुष्प वर्षा भी की।

जात-पात छोड़कर हिंदू-हिंदू भाई-भाई का दिया संदेश
वजीरगंज। नगर में विराट हिंदू सम्मेलन एक स्कूल परिसर में सनातन सेवा समिति वजीरगंज की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि धर्मदास महाराज (सोई आश्रम) ने लोगों को संबोधित किया। दोनों ने अपने संबोधन में कहा कि जात-पांत को छोड़कर “हिंदू-हिंदू भाई-भाई” की भावना को आगे बढ़ाया जाए। संगठित समाज ही राष्ट्र को मजबूत बना सकता है। संचालन राजू टाइगर ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, अनुज सक्सेना, राहुल वार्ष्णेय, जयपाल दिवाकर रहे। संवाद


हिंदू सम्मेलन को भूमिपूजन कर प्रचार वाहन को रवाना किया
फोटो- 42
सिलहरी। सलारपुर मंडल के हिंदू सम्मेलन स्थल का भूमि पूजन जिला प्रचारक भारत एवं समिति के अध्यक्ष अनेक पाल सिंह की मौजूदगी में किया गया। पूजन सचिव जोगेंद्र सिंह पटेल एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय सदस्य जगपाल ने किया। इस अवसर पर प्रचार वाहन को ओम का ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। 10 फरवरी को ग्राम सिलहरी में हिंदू सम्मेलन प्रस्तावित है। इसमें मुख्य अतिथि मुमुक्ष महाराज, वरिष्ठ कथा वाचक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संचालक शशांक भाटिया उपस्थित रहेंगे।

वजीरंग में विराट हिंदू सम्मेलन के मंच पर अतिथिगण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें