फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 305 माध्यमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं की बनेगी ईमेल आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले के 305 माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों की अब ईमेल आईडी बनेगी। डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए जनपद के माध्यमिक स्कूलाें के डेढ़ लाख बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय से नया शैक्षिक पंचांग जारी हुआ है। इसमें मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार हर महीने टेस्ट होगा। वहीं, सभी स्कूलों को अब सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर सभी सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी करना होगा।
विज्ञापन

मासिक पाठ्यक्रम के अनुसार, बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर टेस्ट होंगे। इसमें विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता को परखा जाएगा। वहीं, महीने में हर शनिवार को विद्यार्थियों के सर्वागींण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां होंगी। प्रथम शनिवार को नृत्य, गीत, वादन, नाटक, चित्रकला व रंगोली दूसरे शनिवार को खेलकूद आधारित प्रतियोगिता, तीसरे शनिवार को साहित्यिक गतिविधियां, चौथे शनिवार को किशोर संसद का आयोजन होगा। डीआईओएस प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों को शैक्षिक पंचांग भेज दिया गया है। अब पंचांग के अनुसार ही सभी कार्य होंगे।



पुलिस, प्रशासनिक, डाॅक्टर व इंजीनियर करेंगे मार्गदर्शन
नया सत्र-नया सवेरा कार्यक्रम में अप्रैल के प्रत्येक सप्ताह में दो दिन शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में जाकर प्रेरक संवाद करेंगे। छात्रों को कॅरिअर के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस, प्रशासनिक, डाॅक्टर, इंजीनियर, बैंक के अफसरों को बुलाकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन




शहर में सबसे ज्यादा माध्यमिक विद्यालय
जनपद में शासकीय 39, अशासकीय सहायता प्राप्त 41, वित्तविहीन 225 माध्यमिक के विद्यालय हैं। इनमें शहर में सबसे ज्यादा 119, बिसौली में 57, सहसवान में सबसे कम 21, बिल्सी में 52, दातागंज में 56 माध्यमिक के स्कूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें