फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह साल की बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 05 Sep 2015 11:36 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 बदायूं में एक बार फिर रेप की दिल को हिला देने वाली वारदात हुई है। खेत से अपने पिता के पीछे-पीछे घर लौट रही 11 साल की इस बच्ची को पड़ोसी गांव के एक युवक ने खींच लिया। फिर एक खेत में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दो साथी बाहर खड़े पहरा देते रहे। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के खेतों से लोग दौड़े तो तीनों उसे खेत में ही पड़ा छोड़कर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में पड़ी बच्ची को पहले जिला महिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन ज्यादा रक्तस्राव होने से उसकी हालत नाजुक हो गई थी इसलिए वहां से फौरन ही बरेली रेफर कर दिया गया। बच्ची के पिता ने एक युवक को नामजद करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
घटना जरीफनगर थाने के एक गांव में शनिवार सुबह 11 बजे हुई। कक्षा छह में पढ़ने वाली बच्ची खेत पर काम कर रहे पिता को बुलाने गई थी। खेत से घर लौटते वक्त वह पिता से कुछ फासले पर पीछे चल रही थी। रास्ते में पड़ोस के गांव के एक युवक ने उसे खींच लिया और फिर गन्ने के एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके दो साथी खेत के बाहर खड़े होकर रखवाली करते रहे। बच्ची की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े तो तीनों लोग भाग गए। दर्द से रोती-बिलखती बच्ची को खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा देखकर लोगों ने उसके परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिवार वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची को जिला महिला अस्पताल भेजा। यहां एसएसपी सौमित्र यादव ने बच्ची का हाल जानने पहुंचे। ज्यादा रक्तस्राव की वजह से बच्ची की हालत नाजुक होने के कारण शाम पांच बजे उसे बरेली रेफर कर दिया गया। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह, सीओ सहसवान उमेश यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को कई जगह पर खून के निशान मिले हैं। बच्ची के पिता ने पड़ोस के गांव के योगेंद्र पुत्र रुकुम सिंह और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 20 वर्षीय आरोपी योगेंद्र बीए का छात्र है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। उसके परिवार के लोग भी फरार हो गए हैं। प्राथमिक मेडिकल परीक्षण में बच्ची से रेप की पुष्टि हुई है।
वर्जन-
बच्ची के पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बच्ची को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। -बालेंदुभूषण सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन

वर्जन-
बच्ची को काफी रक्तस्राव हो चुका था। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। हम ज्यादा रिस्क नहीं ले सकते थे। अच्छे इलाज के लिए बच्ची को बरेली के राममूर्ति मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। -डॉ. रेखारानी, सीएमएस महिला अस्पताल
योगेंद्र पुत्र रुकुम सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें