फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा अवधेश को महकमे ने दी अंतिम विदाई

Sat, 05 Sep 2015 11:32 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
  दरोगा अवधेश यादव को शनिवार पुलिस लाइंस में सलामी के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी सौमित्र यादव, एसपी देहात बालेंदुभूषण  सिंह, एसपी सिटी अनिल यादव, सीओ सिटी आरएस धामा, सीओ लाइन जगदीश चंद्र  पाठक, आरआई लाइन सुरेश बाबू यादव ने उनको विदाई दी। बाद में परिवार वाले  उनका शव पैतृक गांव ले गए।
विज्ञापन

मूल रूप से एटा जिले के थाना जैथरा के गांव  खतिया निवासी अवधेश यादव (45) पुत्र कप्तान सिंह कादरचौक थाने में तैनात  थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान लोहे का तार उन  पर गिर गया। इसमें करंट आ रहा था। जिला अस्पताल से उनको बरेली रेफर किया  गया था। वहां उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उनका शव पुलिस  लाइंस लाया गया। यहां उनको सलामी दी गई। महकमे के अधिकारियों ने पार्थिक  शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए। एसएसपी सौमित्र यादव ने उनकी पत्नी को  महकमे की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिया। अवधेश यादव की तीन संतानों में  एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है। दरोगा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। आज जब वह थाने आई, तो बेटे की चप्पल और सामान लेकर बिलखने लगीं। उनकी हालत देखकर अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन










विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें