फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पूरे दिन नहीं मिलेगी बिजली

Tue, 22 Sep 2015 08:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इस उपकेंद्र की स्थापना के साथ ही इलाके को लो-वोल्टेज की परेशानी से निजात मिलने की उम्मीद है। पहले यहां पांच केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था, अब इसमें 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाकर इसकी कुल क्षमता 15 केवी हो जाएगी। इससे सभी पांचों उपकेंद्रों पर लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान होगा। उसावां 132 केवी बिजली उपकेंद्र से उसावां के अलावा अलापुर, सखानू, ककराला, उसहैत उपकेंद्र जुड़े हुए हैं।  विभाग का कहना है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो 24 सितंबर की सुबह से सभी पांचों बिजली उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों को बिजली सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पांच उपकेंद्रों के इलाकों को लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात
उसावां उपकेंद्र से जुड़े उपकेंद्रों में अलापुर, सखानू, ककराला, उसहैत और उसावां में लो वोल्टेज की समस्या चल रही है। उसावां उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि तीन गुना अधिक हो जाएगी। इससे किसानों के नलकूपों के संचालन में भी सुविधा रहेगी।
इस मामले में बिजली विभाग के एसडीओ सदरछैल बिहारी का कहना है कि उपकेंद्र उसावां से जुड़े़ सभी उपकेंद्रों को इससे लाभ होगा। 10 केवी ट्रांसफार्मर लगाने के समय इसलिए सभी जुड़े सब स्टेशनों की सप्लाई बंद रखना जरूरी है। ताकि कोई घटना घटित न हो। विभाग के इंजीनियर 23 सितंबर की राततक स्थापना का काम पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें