फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों कोतवाली में दर्ज हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2015 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी अंगदपाल के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बुक करके रविवार को तीन-चार लोग कासगंज ले गए थे। अंगद अगले दिन कासगंज जिले में गोराहा नहर के पास बेहोश पड़ा मिला था। बदमाशों ने उसे नशा सुंघाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली। हालत में सुधार होने पर अंगद ने सोमवार रात ही घरवालों को बदमाशों के हुलिया आदि के बारे में बता दिया था। लूट का शिकार अंगद अपने भाई वीरसिंह और परिचित अजीत ठाकुर के साथ रात में कासगंज जिले की सोरों कोतवाली पहुंचा। अजीत ने बताया कि सोरों पुलिस ने वीरसिंह की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर, वीरसिंह समेत कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली तलाशने को कासगंज जिले में कई संभावित स्थानों पर गए। उन्होंने गोराहा नहर से सटे इलाके में भी खोजबीन की, लेकिन सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें