33 केवीए लाइन बदलने का सुबह नौ से दो बजे तक होगा काम
जिले के मुख्य नवादा बिजली केंद्र से 33 केवीए का लाइन बदले जाने को पांच नवंबर की सुबह नौ बजे से काम शुरू हो जाएगा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि यह लाइन काफी जर्जर चल रही है। इसकी वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लाइन टूटकर गिरने से संबंधित इलाकों में कहीं भी कोई भी बड़ी दुर्घटना टालने को विद्युत पारेषण विभाग काम कर रहा है। इस काम में करीब पांच घंटे लगेंगे। काम करते समय सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक शट डाउन लिया जाना है। इससे पूरा शहर, बिनावर और दातागंज की बिजली सप्लाई ठप रहेगी। काम के दौरान जरूरत पूरी हुई तो दातागंज को सप्लाई जारी रहेगी।
नवादा बिजली केंद्र पर तैनात विद्युत पारेषण विभाग के एसडीओ एके वर्मा ने बताया कि अगर अभी बसबार नहीं बदले जाते हैं तो 33 केवीए की लाइन पर कहीं भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है। दीपावली से पूर्व इसे दुरुस्त करना और लाइन बदलने का कार्य पूरा कर लेना है।
-----
8.65 लाख बकाया में आठ कनेक्शन काटे
बदायूं। एसडीओ सदर छैल बिहारी की छापामार टीम ने लोची नगला में छापामारी कर उन बिजली कनेक्शन धारकों के कनेक्शन काट दिए जिन पर विभाग का बकाया था। इन कनेक्शन धारकों पर 8.65 लाख का बकाया है। चेतावनी दी गई कि फिर से कनेक्शन जुड़ा पाया गया तो सभी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
------
लखनऊ टीम ने बिजली मीटर चेक किए
बदायूं। लखनऊ से आई वाईएमवीएल कंपनी ने गन्ना दफ्तर के पीछे कई घरों और प्रतिष्ठानों पर मीटर चेक किए। टीम ने मशीन से उस मीटर पर पड़े लोड और वास्तविक खर्च यूनिट और बिजली चोरी की मशीन से जांच की। कई लोगों पर जुर्माना भी किया।