फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोस्टर के अनुसार हो बिजली आपूर्ति : प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अ​धिकारियों के साथ बैठक करतीं प्रभारी मंत्री गुलाब देवी।स्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और जिले की अनुश्रवण पुस्तिका की समीक्षा सोमवार को जिले की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने की। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि वह सक्रिय और सजग होकर नैतिक दायित्व मानते हुए कार्य करें। खास तौर पर बिजली व्यवस्था सुधार के लिए निर्देश किए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति करने को कहा। जल-जीवन मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सड़कों के गड्ढों को भरवाने की हिदायत दी। गोशालाओं की स्थिति में सुधारने के निर्देश दिए।
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि फोरलेन व रिंग रोड के लिए वह प्रयासरत हैं। कहा कि महाकुंभ के दौरान दिव्यांगजनों को 92,500 सहायक उपकरण वितरित किए गए थे। मेडिकल कॉलेज व अन्य किसी स्थान पर प्रधानमंत्री दिव्यांग केंद्र स्थापित किया जाए ताकि परीक्षण व सहायक उपकरण एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सके। उन्होंने दिव्यांगों के लिए खेल मैदान चयनित करने के निर्देश दिए। बताया कि नेकपुर में 27 अप्रैल को जन-सहयोग से बने सर्वसमाज के लिए बने छात्रावास का उद्घाटन किया जाएगा। इसमें 68 कंप्यूटर की डिजिटल लाइब्रेरी है। डीएम अवनीश कुमार राय ने अधिकारियों को निर्देश दिए पूरी गंभीरता से अपने विभागीय कार्यों का निष्पादन करें।
विज्ञापन


गोशाला के लिए मिल गई जमीन
अप्रैल के अंत तक सूरजपुर में और माह मई के प्रथम सप्ताह तक कछला में निर्माणाधीन वृहद गोशालाओं का का काम पूर्ण हो जाएगा। बदायूं में भी गौशाला के निर्माण के लिए जमीन मिल गई है।

जनप्रतिनिधियों ने ईमानदारी से काम करने की नसीहत
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने विद्युत व्यवस्था में सुधार, सामुदायिक शौचालयों के नियमित संचालन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत अवशेष कार्यों का मुद्दा उठाया। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव कुमार गुप्ता ने अधिकारियों से ईमानदारी से कार्य करने को कहा। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कार्यप्रणाली सुधार की अपेक्षा की ताकि सरकार की छवि धूमिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें