फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शटडाउन के नाम आठ घंटे बंद रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर। शटडाउन के नाम पर कस्बा समेत क्षेत्र की आठ घंटे बिजली सप्लाई बंद रखी गई। गर्मी से बेहाल हुए लोगों ने इसकी शिकायत निगम के उच्चाधिकारियों से की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। कस्बे के कुछ लोग बिजली उपकेंद्र पर पहुंच गए तो कर्मचारियों ने सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह आठ बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे कस्बा समेत क्षेत्र के करीब 30 गांव प्रभावित हुए। लोगों ने उपकेंद्र में फोन किया तो जवाब नहीं मिला। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई। दोपहर बाद करीब चार बजे कुछ लोग उपकेंद्र पहुंचे। उसके बाद बिजली सप्लाई शुरू कर दी। पूछने पर बताया कि अभी शटडाउन खत्म हुआ है। कस्बे के राजीव शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती में कर्मचारियों मनमानी करते हैं। जेई रामस्वरूप ने बताया कि नगर पालिका बिसौली ने तकनीकी खराबी के कारण दो घंटे का शटडाउन लिया था, लेकिन आठ घंटे बाद शटडाउन वापस लिया। इसके बाद सप्लाई सुचारू कर दी गई।
-


20 दिन से व्योर में बिजली नहीं, प्रदर्शन
बिनावर। क्षेत्र के गांव को जाने वाली बिजली की केबल 20 दिन पहले फुंक गई। इस वजह से पूरा गांव अंधेरे में है। शिकायत के बाद भी उसे ठीक नहीं किया गया। परेशान होकर गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार होकर शनिवार को बिजली उपकेंद्र बिनावर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा किया तो विद्युत निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनको रविवार सुबह तक केबल ठीक कर बिजली सप्लाई सुचारू कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पिंटू, दुष्यंत, राजकुमार, इसरायल, मनोज, काले, राजीव आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें