फैजगंज बेहटा। बारिश से ब्रेक डाउन हुई मेन लाइन के कारण कस्बा समेत कई क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई ठप रही। इससे कस्बे में पेयजल आपूर्ति भी नहीं हुई। करीब एक लाख लोग इससे प्रभावित हुए।
बिजली उपकेंद्र पर 33 हजार की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। उपकेंद्र से जुड़े करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए। कस्बा के अलावा 24 गांवों को सप्लाई नहीं मिल सकी। सुबह पांच बजे से शाम के पांच बजे तक बिजली आपूर्ति न होेन से लोग परेशान रहे। जेई अम्बर सिंह ने बताया कि बारिश के कारण हाईटेंशन लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। बताया कि बिसौली से पेड़ों के बीच से तार गुजरी है। इसी कारण हल्की बारिश से फाल्ट हुआ है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही चारों फीडर चालू किए जाएंगे। संवाद
-