फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में पालिका ने शुरू कराई नालों की सफाई

विज्ञापन
बिल्सी में बाइपास मार्ग पर नाले की सफाई करती जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मानसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन नालों की सफाई शुरू नहीं कराई गई है। इसको लेकर रविवार को अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। उसके बाद अधिकारी सक्रिय हुए। सोमवार से नगर पालिका परिषद प्रशासन ने बाइपास मार्ग के प्रमुख नाले की सफाई शुरू करा दी है। बरसात आने से पहले ही नालों की साफ-सफाई की जाती थी। इस बार पालिका ने इसको गंभीरता से नहीं लिया और नालों की सफाई नहीं कराई। सोमवार की सुबह सफाई निरीक्षक मनीष कुमार और प्रीतम बाबू की देखरेख में नगर के बदायूं बस स्टैंड से लेकर देववाणी चौक तक नाले की सफाई जेसीबी से शुरू करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें