फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश से 10 घंटे तक ठप रही बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट

विज्ञापन
शहर में बिजली लाइन ठीक करता कर्मचारी । संवाद
विज्ञापन
बदायूं। झमाझम बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। उपकेंद्रों में पानी भर गया और 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही है। इससे पेयजल का संकट खड़ा हो गया। इसके बाद बिजली आई तो लो वोल्टेज की समस्या रही। इससे करीब पांच लोग प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण फॉल्ट ठीक करने में भी देरी हुई। बारिश बंद होने के बाद कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया।
विज्ञापन

शहर के जोगीपुरा, लावेला चौक, छह सड़का, घंटाघर, लालपुल, कबूलपुरा सहित अन्य जगहों पर रात से ही बिजली कटौती की गई। सुबह आठ बजे जब बिजली आई तो वोल्टेज की समस्या रही। इससे लोगों के घरों में सबमर्सिबल पंप, इन्वर्टर, वाशिंग मशीन सहित अन्य उपकरण काम नहीं कर सके। इसी तरह शहर करीब के गांव नगला शर्की में बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं, सैदपुर क्षेत्र में भी 12 घंटे बिजली सप्लाई नहीं मिल सकी। करीब एक लाख लोग अंधेरे में रहे। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के 50 हजार से अधिक लोग प्रभावित रहे। बिनावर क्षेत्र में 104 गांवों की बिजली सप्लाई ठप रहने से करीब एक लाख लोग प्रभावित हैं। जिले भर में करीब पांच लाख लोग बिजली न आने से प्रभावित रहे। मंगलवार दोपहर बाद कुछ इलाकों में सप्लाई शुरू कराई गई, लेकिन अधिकांश गांवों में बिजली न आने से अंधेरे में ही हैं। लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या मंगलवार देर शाम तक बनी रही।
-
हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिरा, करंट से महिलाएं झुलसी

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव धनौली में सोमवार की शाम हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिर गया। इससे दो महिलाएं करंट से झुलस गई। उन्हें बिल्सी सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गांव की लक्ष्मी पुत्री नेमपाल और ममता पत्नी दुर्गपाल हैंडपंप पर पानी भर रहे थे। यहां पर हाईटेंशन का लाइन का टूटकर गिर गया। इससे दोनों महिलाएं अचेत हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें बिल्सी अस्पताल लेकर आए। वहां पर प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गांव के लोगों का कहना है कि करीब दो माह पहले भी हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया था। उस समय गांव के अमर सिंह की मौत हो गई थी। फिर भी बिजली निगम ने गांव की जर्जर लाइन को नहीं बदलवाया। संवाद

शहर में बिजली लाइन ठीक करता कर्मचारी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें