फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गर्मी में बिजली संकट गहराया, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी बढ़ते ही बिजली संकट गहरा गया है। इससे लोग परेशान हैं। कहीं ओवरलोड की समस्या तो कहीं लाइनों में फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से एक बार फिर गर्मी का अधिक प्रकोप हो गया है। इसके साथ ही नगर की बिजली समस्या भी चरमरा गई है। बिजली कटौती के कारण लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है। पनबड़िया बिजली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में गांधी ग्राउंड, परशुराम चौक, जोगीपुरा आदि में शनिवार की देर शाम को बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। शाम को गई बिजली रात में 12 बजे के करीब आई। कुछ समय रहने के बाद फिर रात में ही दो बार गई। रात तीन बजे के बाद रविवार को सुबह 10 बजे बिजली मिल सकी।
-

अघोषित कटौती से सवा लाख की आबादी प्रभावित
सैदपुर। बिजली की अघोषित कटौती और लो वोल्टेज का संकट अभी भी क्षेत्र में बना हुआ है। लौट-लौटकर आ रही गर्मी ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। नगर और क्षेत्र के दर्जनभर गांवों की करीब सवा लाख आबादी के बिजली उपभोक्ता इससे प्रभावित हैं। बिजली की समस्या के कारण उपभोक्ताओं के विद्युत संचालित उपकरण ठप हैं। अधिकांश समय बिसौली से 33 केवी की लाइन बाधित रही। जेई रामस्वरूप ने बताया कि तीन दिनों से गर्मी बढ़ी है। इसलिए लोड अधिक होने से ट्रांसफॉर्मर फुंकने लगे हैं। तार जलने से ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या हो रही है। अभी कुछ समय पहले समस्या समाधान के लिए आधा दर्जन अधिक लोड के नए ट्रांसफॉर्मर लगाने और नए केबल कनेक्शन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं को राय दी है कि अधिक लोड वाले उपकरणों का लगातार इस्तेमाल न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बावट के ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
सिलहरी। सिलहरी उपकेंद्र से बावट के फीडर पर नलकूपों का भी कनेक्शन है। इस कारण उपभोक्ताओं को केबल जलने और फाल्ट होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान भीम सैन समेत गांव बावट के तमाम उपभोक्ताओं ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की है। उन्होंने विद्युत अधिकारियों पर अनसुनी किए जाने का आरोप भी लगाया है। बताया है कि 63 केवीए के ट्रांसफार्मर से सप्लाई है। लोड अधिक हो जाने के कारण भी उनके गांव के फीडर पर समस्याएं आ रही हैं। डीएम से शिकायत करने वालों में प्रधान के अलावा रूपेंद्र, संदेश राठाैर, तेग बहादुर, भू प्रताप, राजवीर, हिमांशु, धर्मेंद्र, पवन आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें