फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी में बिजली कटौती से जनता हुई बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। पिछले कई दिनों से नगर क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे नगर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा गांवों में भी बुरा हाल है। सिंचाई के लिए बिजली न मिल पाने के कारण किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

नगर के लोगों का कहना है कि 24 घंटे में मात्र 8-10 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। बिजली कटौती होने से लोगों में विभाग के प्रति रोष है। उन्होंने जिलाधिकारी से बिजली की अघोषित कटौती बंद कराने की मांग की है। इधर तहसील क्षेत्र के गांव सिरासौल समेत क्षेत्र के दर्जन भर गांव के किसान भी इन दिनों मनमानी और अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे है, जिसके कारण क्षेत्र के किसान खेतों में खड़ी अपनी फसलों की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे है। ऐसा नहीं है कि क्षेत्र के किसानों ने अपनी इस समस्या को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत न कराया हो, मगर उन्होंने उनकी इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। गांव सिरासौल के शेखर चौहान, पप्पू सिंह, बलवीर शर्मा, भानुप्रताप सिंह, अजीत सिंह आदि ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है। ताकि क्षेत्र के किसानों की फसल सिंचाई के अभाव में बर्बाद होने से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें