फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रात में मिल रही बिजली, ठंड में सिंचाई करने को मजबूर किसान

Mon, 06 Jan 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत/बदायूं। गेहूं, सरसों और आलू की फसल की किसान सिंचाई करने पर लगे हुए हैं, लेकिन बिजली विभाग इन सभी को परेशान कर रहा है। भीषण सर्दी के बीच भी किसानों को खेतों में खड़े होकर रात में फसल की सिंचाई करनी पड़ रही है। इसका मुख्य कारण किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति नहीं मिलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र में एक दिन में एक दो घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
इस समय खेतों में गेहूं, सरसों और आलू की फसल की सिंचाई चल रही है। उसहैत विद्युत केंद्र से जुड़े लगभग 35 गांवों के किसानों को इस समय बिजली नहीं मिल रही।
दिन में पूरे दिन ट्रिपिंग के चलते एक से दो घंटे बिजली मिल पा रही है। ऐसे में किसान रात में खेत पर पहुंचकर अपनी फसलों की सिंचाई कर रहे हैं।
यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बताया जाता है कि विद्युत उपकेंद्र ओवरलोड होने के चलते दिन में बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। किसान राजाराम पिछले दो दिन से सिंचाई के लिए अपने खेत पर ही रुके हुए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है रात में कुछ घंटे बिजली मिलती है। राजेश पिछले पांच दिन से अपने खेत में रुके हुए हैं। उनका सात बीघा का खेत है, उनका कहना है दिन में बिजली 4-5 बार ट्रिपिंग होती है, दिन रात कुल मिलाकर 3-4 घंटे ही बिजली मिल रही है।
बिजली विभाग के जेई विनोद ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर लोड अधिक है। कुल पांच फीडर हैं सभी को एक साथ आपूर्ति नहीं दे सकते और कभी कभी लाइन में ब्रेकडाउन की वजह से भी बिजली बाधित रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें